नई दिल्ली, मार्च 16 -- चोटिल सोढी न्यूजीलैंड की टी-20 टीम से बाहर वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के लेग-स्पिनर ईश सोढी अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें शनिवार को बे ओवल में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय यह चोट लगी थी। स्कैन से पुष्टि हुई कि उनका अंगूठा टूट गया है। उन्हें कम से कम चार सप्ताह आराम की जरूरत होगी। दूसरे और तीसरे मैच में खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन टीम से जुड़ गए हैं। न्यूजीलैंड अपनी पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेलेगा। टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), कैटेन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे (दोनों विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फोक्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, कोल मैककांची, जिमी नीशम, टिम रॉबन्सिन, बेन सियर्स...