नई दिल्ली, जून 13 -- चोटिल विक्टोरिया म्बोको विम्बलडन में नहीं खेलेंगी लंदन। कनाडा की उभरती हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको घुटने की चोट के कारण विम्बलडन में नहीं खेल पाएंगी। रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद 19 वर्षीय म्बोको एचएसबीसी चैंपियनशिप में कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ मैच में फिसल गई थीं जिससे घुटने में मोच आ गई। उसके बाद उन्होंने मैच छोड़ दिया और बाद में युगल स्पर्धा से भी नाम वापस ले लिया। म्बोको सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, इसका मतलब मैं घास के मैदान पर खेले जाने वाले बाकी टूर्नामेंटों और विम्बलडन में भी नहीं खेल पाऊंगी, एक ऐसा टूर्नामेंट जिसका मुझे इस साल खेलने का बेसब्री से इंतजार था। यह भी पढ़ें- खेल : चोटिल विक्टोरिया म्बोको विम्बलडन में नहीं खेलेंगी सेरेना विलियम्स और म्बोको ने मंगलवार को अपना पहला युगल ...