नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का एशियाई खेलों में गोल्डन हैट्रिक लगाने का सपना अधूरा रह जाएगा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज टखने के 'लिगामेंट' में लगी चोट के कारण अगले महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। यही नहीं वह इस सत्र में अब किसी भी टूर्नामेंट में नहीं उतरेंगे। इससे एथलेटिक्स में भारत के अभियान को करारा झटका लगा है। एशियाई खेलों के दो बार के चैंपियन नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लुसाने डायमंड लीग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ ही समय बाद उन्हें चोट लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, कड़ी मेहनत के बाद मुझे लग रहा था कि मैं आखिरकार अच्छी लय हासिल कर रहा हूं। इसकी मुझे तलाश थी और लुसाने में मैंने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्र...