खेल : चैंपियंस लीग मुकाबलों में नेपाल बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- चैंपियंस लीग मुकाबलों में नेपाल बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि नई दिल्ली। यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष संस्था यूएफा ने नेपाल में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि इस सप्ताह सभी चैंपियंस लीग मुकाबलों से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। यूएफा ने 'एक्स' पर यह जानकारी दी। उसने लिखा, एकजुटता एवं समर्थन के प्रतीक के तौर पर एक बैनर प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर संदेश होगा, आप अकेले नहीं हैं नेपाल। यूएएफा अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफेरिन ने कहा, हम कामना करते हैं कि इस त्रासदी और उसके बाद के हालात से उबरने के दौरान उन्हें मजबूती और धैर्य मिले। इस सप्ताह 9 सितंबर को बार्सिलोना का सामना फेयेनोर्ड से होगा जबकि 10 सितंबर को लिवरपूल की भिड़ंत एटलेटिको मैड्रिड से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.