नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- चैंपियंस लीग : रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी की जीत मैड्रिड। किलियन एमबापे और इर्लिंग हालैंड के गोलों से रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की। एमबापे ने रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन मैड्रिड को सैंटियागो बर्नबेउ में इंटर मिलान पर 2-1 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी तरफ हालैंड के दो गोल से 2023 के चैंपियन सिटी ने पोर्टो को 2-0 से हराया। एमबापे ने यूरोपीय क्लब फुटबॉल की शीर्ष महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना 71वां गोल किया जबकि हालैंड के नाम पर चैंपियंस लीग में 59 मैचों में 59 गोल दर्ज हो गए हैं। बोरुसिया डॉर्टमुंड ने विलारियाल को 3-2 से हराया। रियाल बेटिस ने लिली को और एस्टन विला ने क्लब ब्रुग को इसी अंतर से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...