खेल : चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 2 नवंबर से शुरू होगा
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 2 नवंबर से शुरू होगा चेन्नई। चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 8 नवंबर तक किया जाएगा। तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 स्तरीय प्रतियोगिता है। इसका आयोजन यहां तीसरी बार किया जा रहा है। पिछले साल दो भारतीयों सहजा यमलापल्ली और श्रीवल्ली भामिदिपति ने इस प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बनाई थी जो इस प्रतियोगिता में पहली बार हुआ था। भारत के दिग्गज खिलाड़ी और टीएनटीए के अध्यक्ष विजय अमृतराज ने कहा, इसमें दुनिया की शीर्ष 100 रैंकिंग वाली खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन महिला टेनिस को बढ़ावा देने की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा और इससे भारतीय और स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.