नई दिल्ली, अगस्त 23 -- चीन के डालियान में अभ्यास करेगी जूनियर हॉकी टीम नई दिल्ली। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अगले महीने जूनियर एशिया कप की तैयारियों के तहत चीन के डालियान में मेजबान देश की जूनियर टीम के खिलाफ तीन अभ्यास मैच खेलेगी। एशिया कप चीन के मोकी में 4 से 13 सितंबर खेला जाएगा। हॉकी इंडिया के अनुसार, भारतीय टीम रविवार को डालियान के लिए रवाना हुई। टीम सोमवार को डालियान पहुंचेगी और उसकी जूनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने से पहले कई प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम अपना पहला अभ्यास मैच 28 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद 30 और 31 अगस्त को दो और मैच होंगे। भारत को एशिया कप के पूल ए में कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...