खेल : चीनी ताइपे को 13-1 से रौंद भारत सेमीफाइनल में
नई दिल्ली, जून 3 -- चीनी ताइपे को 13-1 से रौंद भारत सेमीफाइनल में काकामिगाहारा (जापान)। आशीष की हैट्रिक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां अपने आखिरी पूल ए मैच में चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत को चार मैच में नौ अंक मिले। आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक (27वें, 35वें, 42वें मिनट) लगाई जबकि गाजी खान (40वें, 44वें), सिद्धार्थ बेन (30वें, 52वें) और राहुल यादव (20वें, 54वें) ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा करण गौतम (सातवें), प्रेमचंद सोय (11वें), कप्तान केतन कुशवाहा (13वें) और वरिंदर सिंह (50वें) ने भी गोल किए। भारत शुक्रवार को सेमीफाइनल में जापान और कजाखस्तान के बीच पूल ए के आखिरी मैच के विजेता से खेलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.