नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- चयनकर्ताओं का ध्यान खीचेंगे तुषार: स्टेन नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज का प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींचेगा। शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर उन्होंने रॉयल्स को जीत दिलाई। स्टेन ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, तुषार ने दबाव में एकदम सही यॉर्कर डालीं, राशिद खान जैसे खिलाड़ी को बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया। एक गेंदबाज के लिए इतने अधिक दबाव वाली स्थिति में शांत रहना मुश्किल होता है क्योंकि आपके दिमाग में बहुत सी बातें रहती हैं। पर यह पक्का करना कि बिना दबाव योजना को कैसे लागू किया जाए, यह खास हुनर है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.