नई दिल्ली, मार्च 1 -- चंडीगढ़ मैराथन : ओल्बाना और हरमनजोत चैंपियन चंडीगढ़। इथियोपिया के ओल्बाना एन येडेट और मेस्केरेम तेस्फाये फिकाडू ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में फुल मैराथन जीती जबकि 3500 धावकों ने इसमें भाग लिया। हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) में भारत के हरमनजोत सिंह और इथियोपिया की टीसेहे डेसालेन ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीते। दस किलोमीटर में साहिल कपूर ने पुरुष वर्ग में और सोनिया ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...