नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- घातक रहेगी बुमराह-अर्शदीप की जुगलबंदी : अभिनव मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का मानना है कि आगामी आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी बहुत घातक साबित हो सकती है। जियोस्टार के खास शो में अभिनव और इरफान पठान के साथ गेंदबाजी विकल्पों पर चर्चा की। उन्होंने अर्शदीप-बुमराह गेंदबाजी साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, मजबूत गेंदबाजी संयोजन उनके खिताब जीतने वाले सफर की विशेषता रही है। जब वे जीते तो मलिंगा थे, फिर मलिंगा और बुमराह एक साथ थे। फिर कुछ समय के लिए बुमराह और मिच मैक्लेनाघन थे। इरफान पठान ने अर्शदीप के प्रभाव पर कहा, अर्शदीप के मुंबई की गेंदबाजी लाइन-अप में आने के साथ, ट्रेंट बोल्ट को जाने देना पूरी तरह से समझ में आता है। जब भी एमआई बड़े बजट के साथ मिनी नीलामी में उतरती है तो वह क...