खेल : घर में विश्व कप विजेता बन विदाई चाहते हैं मिलर
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- घर में विश्व कप विजेता बन विदाई चाहते हैं मिलर नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर अगले साल वनडे विश्व कप जीतकर करियर का शानदार अंत करना चाहते हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। सीमित ओवरों के विशेषज्ञ 37 वर्षीय मिलर ने जिओ स्टार से कहा, मैं करियर के आखिर में एक ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसकी गारंटी हो, इसलिए मैं टीम में अपनी जगह बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करूंगा। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से प्रशंसकों के सामने, घरेलू मैदान में और उस जगह पर खेलना खास होगा जहां मैं इतने साल से खेलता आया हूं। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना और अंत तक टिके रहना महारत है, जिसका मैंने करियर में आनंद लिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.