खेल : ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में होगा
नई दिल्ली, मई 8 -- ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में होगा नई दिल्ली। टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देश में लोकप्रिय हो रही शतरंज संस्कृति का लाभ उठाना है। जीसीएल ने कहा कि मेजबान शहर की घोषणा जल्द की जाएगी। इस आयोजन का तीसरा सत्र पिछले दिसंबर में मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें एल्पाइन एसजी पाइपर्स टीम चैंपियन बनी थी। लीग ने खेल के प्रारूप में बदलाव किया है। रैपिड प्रारूप के मुकाबलों, मिश्रित टीमों और कड़े प्रतिस्पर्धी मैचों के जरिए इसे दर्शकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है। चौथा सत्र फिर टीम-आधारित प्रारूप में खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.