खेल : ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे प्रज्ञाननंदा
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे प्रज्ञाननंदा जागरेब। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर ग्रैंड शतरंज टूर के क्रोएशिया चरण में रैपिड श्रेणी में 12 अंक लेकर फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ संयुक्त शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रज्ञाननंदा ने आखिरी दिन शुक्रवार को क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड्स के अनीश गिरि को शिकस्त दी। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियन डी गुकेश और जर्मनी के विंसेंट केमेर ने दस अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- खेल : दीक्षा खिताब की दौड़ में, चारों भारतीय कट में पहुंचे अब ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाने हैं। गिरि के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.