खेल : ग्रीनलैंड, फेरो आइलैंड को ओलंपिक टीम का दर्जा नहीं
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- ग्रीनलैंड, फेरो आइलैंड को ओलंपिक टीम का दर्जा नहीं लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को कहा कि डेनमार्क की संसद के अनुरोध के बावजूद ग्रीनलैंड और फेरो आइलैंड को अलग और स्वतंत्र ओलंपिक टीम के तौर पर मान्यता नहीं दी जाएगी। ओलंपिक चार्टर में 30 साल से उस देश को ही आधिकारिक टीम रखने की इजाजत है जिसे 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त स्वतंत्र देश' माना जाता है। आईओसी ने कहा, ये दोनों डेनमार्क के अंतर्गत अर्ध स्वायत्त क्षेत्र हैं और इस मानक को पूरा नहीं करते हैं। कई बार संबंधित पक्षों को यह बात बहुत साफ तौर पर समझाई और बताई गई है। यह अनुरोध डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन द्वारा नई गठबंधन सरकार बनाने के कुछ हफ्ते बाद आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.