नई दिल्ली, जून 8 -- अनिर्बान लाहिड़ी खिताब की दहलीज पर गेन्सविले (अमेरिका)। एलआईवी लीग और 2015 के बाद विश्व स्तर पर पहली जीत की तलाश में जुटे दिग्गज भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने दूसरे दौर में सात अंडर 64 के शानदार स्कोर से दो शॉट की बढ़त बना ली है। रविवार को लाहिड़ी का कुल स्कोर 11 अंडर रहा। यह 37 वर्षीय भारतीय 'क्रशर्स के लिए खेलता है जिसकी अगुआई ब्राइसन डिचेमब्यु करते हैं। लाहिड़ी एलआईवी गोल्फ पर चार बार उप विजेता रहे लेकिन उन्हें पहली जीत की तलाश है। लाहिड़ी ने दूसरे दौर में सात बर्डी लगाई। अनुभवी ग्रीम मैकडोवेल, बुबा वाटसन और मार्टिन केमर लाहिड़ी से दो शॉट पीछे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.