नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- गोल्फ : 13 वर्षीय ओजस्वनी की नजर ओलंपिक पर गुरुग्राम। महिला यूरोपीय टूर (एलईटी) प्रतियोगिता इंडियन ओपन के कट में पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारत की 13 वर्षीय गोल्फर ओजस्वनी सारस्वत का लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है। साथ ही वह अपने आदर्श नीरज चोपड़ा की तरह विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनना चाहती हैं। ओजस्वनी महिला गोल्फ के इतिहास में एलईटी प्रतियोगिता में कट बनाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। उनसे पहले आरिया जुतानगर्न ने 2008 में 12 साल की उम्र में फिनएयर मास्टर्स के कट में जगह बनाई थी। ओजस्वनी ने रविवार को कहा, यह तो बस शुरुआत है। मेरा लक्ष्य भारत में और फिर विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनना है। मैं एक दिन विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनना चाहती हूं। मैं भारत की ध्वजवाहक बनकर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती हूं। ...