नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- गोल्फ : कोचर जापान में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चीबा (जापान)। भारतीय गोल्फर करणदीप कोचर इंटरनेशनल सीरीज जापान में दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 20 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में शुक्रवार को कोचर (67-65) छह-अंडर 65 के कार्ड से पार-71 कोर्स पर 10-अंडर के कुल स्कोर पर हैं। कट में जगह बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय जीव मिल्खा सिंह (72-69) हैं जिन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर एक-अंडर पर कट में जगह बनाई। कोचर ने पहले दिन तीन जबकि दूसरे दौर में पांच बर्डी लगाईं। वह जापान के शुगो इमाहारा (67-65) के साथ दूसरे स्थान पर हैं और कोरिया के होंगटेक किम (64-67) से एक स्थान पीछे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.