खेल : गोल्फर मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रचा
नई दिल्ली, मई 20 -- गोल्फर मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रचा नई दिल्ली। गोल्फर मानव शाह ने आईजीपीएल के लिए इतिहास रच दिया है। पिछले साल इस लीग की शुरुआत के बाद से वह इस टूर से 2026 अमेरिकी ओपन में जगह बनाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी बने। मानव ने डलास एथलेटिक क्लब में 36 होल के अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 66 और 71 के स्कोर से कुल पांच अंडर के स्कोर से चौथे स्थान पर रहते हुए अमेरिकी ओपन में अपनी जगह पक्की की। इस 33 वर्षीय गोल्फर ने मौजूदा सत्र में आईजीपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और चार टूर्नामेंट में तीन बार शीर्ष सात और एक बार संयुक्त 11वें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.