नई दिल्ली, जुलाई 30 -- गत चैंपियन ब्राजील कोपा अमेरिका फेमिनिना के फाइनल में क्विटो (इक्वाडोर)। पिछले चार बार के चैंपियन ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार कोपा अमेरिका फेमिनिना महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अमांडा गुटिएरेस ने 11वें मिनट में ब्राजील की तरफ से पहला गोल किया। दो मिनट बाद जियोवाना क्विरोज ने बढ़त दोगुनी कर दी जबकि स्टार खिलाड़ी मार्टा ने 27वें मिनट में पेनाल्टी किक पर गोल करके ब्राजील की जीत पक्की कर दी। गुटिएरेस ने 65वें मिनट में फ्री किक पर एक और गोल किया, जबकि डुडिन्हा ने 86वें मिनट में टीम की तरफ से पांचवां गोल दागा। ब्राज़ील अगले शनिवार को होने वाले फाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगा, जिसने सोमवार को अर्जेंटीना को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.