नई दिल्ली, मार्च 9 -- गंभीर, आपकी मुस्कान अच्छी लगती है : धौनी अहमदाबाद। भारत की विश्व कप जीत ने लगभग दो साल बाद महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को सोशल मीडिया पर फिर सक्रिय कर दिया। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर से कहा कि उनके गंभीर चेहरे पर मुस्कान कितनी अच्छी लगती है। धौनी ने इंस्टाग्राम पर पिछला पोस्ट 2024 में किया था।धौनी ने पोस्ट किया, अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सहयोगी स्टाफ तथा दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।उन्होंने मजाक में कहा, कोच साहब आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कुराहट के साथ जज्बा शानदार है, बहुत अच्छा किया। दोस्तों मजे करो...बुमराह के बारे में कुछ नहीं लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन गेंदबाज।सैमसन के लिए जिं...