नई दिल्ली, फरवरी 22 -- खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का आगाज से गुलमर्ग में श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार से छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की शुरुआत हो रही है। इसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इन खेलों का उद्घाटन करेंगे। इन खेलों का पहला चरण इस वर्ष 20 से 26 जनवरी तक लद्दाख के लेह में आयोजित किया गया था। 26 फरवरी तक होने वाले इस दूसरे चरण में गुलमर्ग में चार पदक स्पर्धाएं होंगी जिनमें स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) और स्नोबोर्डिंग शामिल हैं। इनमें से अल्पाइन स्कीइंग में सबसे अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। लद्दाख चरण में हरियाणा ने चार स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.