नई दिल्ली, फरवरी 25 -- खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में सेना खिताब बरकरार गुलमर्ग। सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में टीम चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा है। उसने गुलमर्ग चरण में आठ स्वर्ण सहित कुल नौ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश चार स्वर्ण पदक के साथ उप विजेता रहा। इन खेलों का समापन समारोह गुरुवार को यहां गोल्फ कोर्स में होगा। इन खेलों का पहला चरण 20-26 जनवरी तक लद्दाख में हुआ था। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेना और हिमाचल प्रदेश ने बराबर चार-चार स्वर्ण पदक जीते जबकि मेजबान जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...