नई दिल्ली, मार्च 23 -- खिलाड़ी शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से फिट हों : पोंटिंग मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सोमवार को यहां टीम के शिविर में पहुंचकर खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से फिट रहने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।मुख्य कोच ने कहा, यह तैयारी है। यह 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है। मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया था और जिसने हमें एक अच्छी टीम बनाया था।उन्होंने साथ ही कहा, हम सभी गलतियां करते हैं। इस दौरान मुझसे भी गलतियां होंगी, आप सभी गलतियां करेंगे, कैच छोड़ेंगे, खराब शॉट खेलेंगे, खराब ओवर ...