नई दिल्ली, जुलाई 11 -- क्षेत्ररक्षण कोच दिलीप की छुट्टी लगभग तय नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी सदस्यों के दो साल के अनुबंध इंग्लैंड के मौजूदा सीमित ओवरों के दौरे के बाद समाप्त हो जाएंगे। इसमें क्षेत्ररक्षण कोच टी. दिलीप का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।पिछले महीनों में टीम की क्षेत्ररक्षण का स्तर गिरा है। बीसीसीआई इस विभाग में बदलाव करना चाहता है। हालांकि तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोएशे के दो साल के अनुबंध भी खत्म हो रहे हैं, पर दोनों के करार में विस्तार का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बदलाव; 'ड्रेसिंग रूम में दरारें और गहरी हो गई हैं' बीसीसीआई की ओर से दोनों को बरकरार रखने की इच्छा जताई जा रही है।मोर्कल के मार्गदर्शन मे...