खेल : क्वीन्स पार्क में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- क्वीन्स पार्क में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायन ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल में अपने नाम पर बने स्टैंड का अनावरण किया। यह समारोह सोमवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 64वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्वीन्स पार्क क्रिकेट क्लब में आयोजित किया गया था। इस सम्मान के साथ ब्रावो, पोलार्ड और नारायन त्रिनिदाद एवं टोबैगो के उन प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम क्वींस पार्क ओवल से जुड़े हुए हैं। इस स्टेडियम में ब्रायन लारा पवेलियन, डेरिक मरे प्लेयर्स गैलरी, जेफरी स्टोलमेयर स्टैंड, लेरी कॉन्स्टेंटाइन स्टैंड, गेरी गोमेज मीडिया सेंटर और सिरिल एल डुप्रे स्टैंड भी हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.