नई दिल्ली, अगस्त 5 -- क्वालिफायर 22 फरवरी से, विंडीज पर खतरा वनडे विश्व कप

आईसीसी का कार्यक्रम नई दिल्ली, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। 10 टीमों वाला यह अहम टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, मुकाबलों की मेजबानी किस देश में होगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। क्रिकइंफो की र‍िपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इससे सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार भी वेस्टइंडीज पर खतरा मंडरा रहा है。

विजेता टीम को सीधा एंट्री विजेता टीम को सीधी एंट्री : क्वालिफायर की विजेता टीम को 14 टीमों वाले मुख्य टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलेगा जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को विश्व कप के पहले दौर में खेलना होगा जिसे सुपर सीर...