नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इनकार नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इनकार करते हुए कहा कि परिवार को समय देने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। 34 वर्ष के क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद पिछले साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ली थी। हालांकि वह टी-20 लीग खेलते हैं। आईपीएल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी नितिश कुमार रेड्डी से कहा, मैंने इसके बारे में सोचा लेकिन फिर फैसला लिया कि वापसी नहीं करनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.