नई दिल्ली, जनवरी 11 -- कोस्तयुक को हरा सबालेंका ने 22वीं ट्रॉफी जीती ब्रिस्बेन। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दूसरी बार ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को युक्रेन की मार्ता कोस्तयुक को लगातार सेट में हराकर अपने करियर की 22वीं ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेलारूस की सबालेंका लगातार तीसरे साल फाइनल में पहुंचीं और सिर्फ एक घंटे 17 मिनट में 6-4, 6-3 से खिताबी मुकाबला जीत लिया। 29 वर्षीय सबालेंका को यहां 2024 में फाइनल में कजाखस्तान की एलेना रायबाकिना से हार झेलनी पड़ी थी। यह 18 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एक तैयारी टूर्नामेंट है। स्वितोलिना ने ऑकलैंड में जीता 19वां डब्ल्यूटीए खिताब वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। युक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने एएसबी क्लासिक टूर्नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.