नई दिल्ली, मार्च 13 -- कोलकाता नाइटराइडर्स का जिम्बाब्वे के मुजारबानी से करार कोलकाता। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग सत्र से पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी से करार करने की घोषणा की। मुजारबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो उसी समय चलेगी। मुजारबानी हाल में टी-20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे। मुजारबानी के 17 मार्च को कोलकाता आने की उम्मीद है। उन्हें शामिल करने से पहले केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। मुजारबानी ने 80 से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.