खेल : कोचिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं विजेंदर
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- कोचिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं विजेंदर नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह हरियाणा में अपने पैतृक गांव में ट्रेनिंग अकादमी बनाकर कोचिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। उन्होंने इस परियोजना के लिए खेल मंत्रालय से मदद मांगी है। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य विजेता पूर्व मुक्केबाज ने कहा कि उनका प्रस्ताव मंत्रालय के पास है। मंत्रालय 'राष्ट्रीय खेल विकास कोष' के जरिए मदद देने का फैसला करने से पहले प्रस्ताव की बारीकी से जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से आग्रह करता हूं कि मेरे प्रस्ताव पर गौर करें। मैंने इसे लगभग दो साल पहले जमा किया था। मुझे उम्मीद है कि वह कुछ कोष जारी कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.