नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- कोचर इंटरनेशनल सीरीज में संयुक्त पांचवें स्थान पर चीबा (जापान)। भारत के करणदीप कोचर चौथे दौर के अंतिम लम्हों में बर्डी की हैट्रिक लगाकर रविवार को यहां इंटरनेशनल सीरीज गोल्फ टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस स्मिथ ने अंतिम होल में ईगल के साथ खिताब जीता। कोचर ने अंतिम दिन बोगी रहित प्रदर्शन करते हुए चार अंडर 67 का स्कोर बनाया। उन्होंने चौथे, 16वें, 17वें और 18वें होल में बर्डी की और कुल 12 अंडर 272 का स्कोर बनाया। वह खिताब जीतने वाले स्मिथ से तीन शॉट पीछे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.