खेल : कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब मैक्सिको। एन श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर की भारतीय जोड़ी ने कैनकन कंट्री ओपन 2026 एटीपी चैलेंजर टेनिस का युगल खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार रात फाइनल में मैक्सिको के मिगुएल एंजेल और बेलारूस के इवान लियुतारविच की जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराकर जोड़ी के तौर पर पहला खिताब साझा किया। यह बालाजी का 19वां एटीपी चैलेंजर युगल और 2026 सीजन का पांचवां खिताब था। दूसरी ओर, चंद्रशेखर के लिए, यह उनके करियर का 11वां चैलेंजर युगल खिताब और साल का दूसरा खिताब था। बालाजी, सियोल में 18-19 सितंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप 2026 क्वालिफायर्स के दूसरे दौर के मुकाबले के लिए भारतीय टीम में भी हैं जबकि बालाजी और चंद्रशेखर दोनों एशियाई खेलों की पुरुष युगल टीम में हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.