खेल : कैटरीना सिनियाकोवा बनीं जापान ओपन चैंपियन
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- कैटरीना सिनियाकोवा बनीं जापान ओपन चैंपियन ओसाका (जापान)। चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने रविवार को यहां लगातार सेटो में जीत हासिल करके जापान ओपन के रूप में तीन साल में अपना पहला एकल खिताब जीता। सिनियाकोवा ने फाइनल में एश्लिन क्रूगर को आसानी से 6-1 6-0 से हरा दिया। यह मैच 64 मिनट तक चला। 30 वर्षीय सिनियाकोवा ने अमेरिका की 22 वर्षीय खिलाड़ी क्रूगर की सर्विस छह बार तोड़कर अपने करियर का छठा एकल खिताब जीता। यह 2023 में चीन के नानचांग में जियांग्शी ओपन जीतने के बाद यह उनका पहला एकल खिताब है। हालांकि सिनियाकोवा युगल विशेषज्ञ हैं जिसमें उन्होंने अब तक 39 खिताब जीते हैं। यह भी पढ़ें- खेल : सिंधु पहले फ्रेंच ओपन खिताब की दहलीज पर उन्होंने पिछले महीने टेलर टाउनसेंड के साथ मिलकर यूएस ओपन का महिला युगल खिताब भी जीता था।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.