खेल : केरल सरकार ने राज्य के पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाई
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- केरल सरकार ने राज्य के पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाई तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। राज्य के खेल, युवा मामले एवं पंजीकरण मंत्री ओ जे जनीश ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है। सरकार ने कहा कि मौजूदा नकद पुरस्कार नीति खिलाड़ियों की उपलब्धियों के अनुरूप नहीं थी इसलिए पुरस्कार राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत विजेता लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर और पुरुष 100 मीटर स्पर्धा में रजत विजेता पैरा एथलीट मोहम्मद बासिल को 20-20 लाख रुपये दिए जाएंगे। अंडर-12 विश्व शतरंज चैंपियनशिप की विजेता दिवी बिजेश और अंडर-23 एशियाई खेलों की मिश्रित रिले में स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.