नई दिल्ली, फरवरी 22 -- कार्लोस अल्काराज बने कतर ओपन के बादशाह दोहा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार रात खेले गए मैच में आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से शिकस्त दे दी। स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। इस तरह उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानि चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद ही कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस खिताब जीतने के साथ ही अल्काराज के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.