नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- कर्नाटक के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने संन्यास लिया बेंगलुरु। कर्नाटक के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए खुद को क्रिकेट से अलग कर लिया है। 37 साल के गौतम ने सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला किसी मजबूरी से नहीं, बल्कि सोच समझकर लिया गया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की पांच टीमों मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स इलेवन, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में एक क्रिकेटर के तौर काम किया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने गौतम की लंबी और समर्पित सेवा की सराहना करते हुए कहा कि वह संन्यास के बाद भी खेल में सार्थक योगदान देते रहेंगे।...