खेल : करन सिंह ने आईटीएफ एम15 बाली में खिताब जीता
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- करन सिंह ने आईटीएफ एम15 बाली में खिताब जीता चंडीगढ़। राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आर.जी.टी.ए.) के खिलाड़ी करन सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में आईटीएफ पुरुष विश्व टेनिस टूर एम15 में खिताब अपने नाम किया। यह करन के करियर का चौथा और 2026 सीजन का तीसरा खिताब है। साथ ही एकल वर्ग में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है। चौथे वरीय भारतीय खिलाड़ी ने हार्ड कोर्ट पर कड़े फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त न्यूजीलैंड के आइजैक बेकक्रॉफ्ट को 7-5, 7-6 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। सेमीफाइनल में करन ने जापान के र्योतारो तागुची को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। साथ ही उन्होंने बिना एक भी सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया। अगस्त में उन्होंने कजाखस्तान में आईटीएफ एम15 अस्ताना में डबल्स का खिताब जीता था।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.