नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- कमिंस के 17 अप्रैल को वापस आने की उम्मीद हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज पैट कमिंस जल्द ही उनके आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बुधवार को घर पर फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर इसे पास कर लेते हैं तो उनके 17 अप्रैल को हैदराबाद वापस आने की उम्मीद है। सनराइजर्स अपना अगला मैच शुक्रवार (18 अप्रैल) को अपने घर में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। उनके टीम में लौटने से हैदराबाद नए गेंदबाजों प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के साथ जोरदार पेस अटैक उतार सकता है। यह भी पढ़ें- 11 अप्रैल को होना था प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू, ईशान किशन ने भी कर दिया था कन्फर्म; मगर बीच मैच में...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...