नई दिल्ली, मार्च 31 -- कप्तान पंत को दिग्वेश राठी पर रखना होगा काबू नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के सामने पहले मैच के साथ ही एक और चुनौती खड़ी है। पिछले साल 14 विकेट लेने वाले अपने स्टार फिरकी गेंदबाज दिग्वेश राठी पर काबू रखना। इस साल लीग के शुरू होने से पहले ही राठी पर संकट की तलवार लटक रही है।पिछले सत्र में उन्होंने अपने प्रदर्शन से ज्यादा, विकेट लेने पर जश्न मनाने के तरीके से लोगों का ध्यान खींचा था। लेकिन दूसरी ओर आईपीएल की आचार संहिता को देखते हुए उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना होगा या कप्तान ऋषभ पंत को उन्हें काबू करना होगा नहीं तो उन पर फिर प्रतिबंध लग सकता है।तीन बार सजा मिली थी : असल में पिछले साल जश्न मनाने के तरीके के कारण 26 वर्षीय राठी को तीन बार सजा झेलनी पड़ी थी जिसमें एक मैच का प्रतिबंध भी था। सनराइजर्स हैदर...