खेल : कनाडा ओपन : अच्युतादित्य-अर्जुन की जोड़ी पुरुष युगल से बाहर
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- कनाडा ओपन : अच्युतादित्य-अर्जुन की जोड़ी पुरुष युगल से बाहर मार्खम (कनाडा)। अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और पोचना अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी लगातार गेम में हारकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को इस सुपर 300 प्रतियोगिता के पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के केविन ली और टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन की जोड़ी से 23 मिनट में 9-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की निगाहें पुरुष एकल स्पर्धा में चौथी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत पर टिकी हैं जो पहले दौर में मलेशिया के पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली जी जिया का सामना करेंगे। महिला एकल में आकर्षी कश्यप, देविका सिहाग, अनमोल खरब, थारुन मन्नेपल्ली, सनीथ दयानंद और तान्या हेमंत भी चुनौती पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.