खेल : ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श ग्रेवाल का निधन
नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श ग्रेवाल का निधन चंडीगढ़। ओलंपिक हॉकी पदक विजेता गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का यहां जीरकपुर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। गुरबख्श 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे। उन्होंने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ एक ही ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस तरह वे उन कुछ भाइयों की जोड़ी में शामिल हैं जो एक-साथ ओलंपिक में खेले। गुरबख्श ने पश्चिमी रेलवे में खेल अधिकारी के रूप में काम किया, जहां उन्होंने राजस्थान की कई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें रेलवे हॉकी टीम में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- खेल : रोमांचक मुकाबले में गवाद से हारे अभय सिंह वह मुंबई हॉकी संघ के मानद सचिव भी रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.