खेल : ओम पटेल, दीपशिखा को जूनियर टेनिस कप खिताब
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ओम पटेल, दीपशिखा को जूनियर टेनिस कप खिताब चेन्नई। पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल और शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपशिखा विनयागमूर्ति ने रविवार को यहां यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग के एकल खिताब जीत लिए। दीपशिखा ने संयमित प्रदर्शन करते हुए सविता भुवनेश्वरन को लगातार सेट में हराया जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल ने करीब दो घंटे चले रोमांचक मुकाबले में ओम वर्मा को 1-6, 6-3, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। लड़कियों के एकल फाइनल में शीर्ष वरीय दीपशिखा ने सविता को 6-4, 6-3 से पराजित किया। उन्होंने पिछले सप्ताह जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरे सप्ताह ट्रॉफी अपने नाम की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.