खेल : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया ब्रिस्बेन। एनाबेल सदरलैंड (चार विकेट, नाबाद 25) और फोबे लिचफील्ड (77) के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में 146 गेंदें रहते बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 48 रन के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए। फिर कप्तान निगार सुल्ताना और शोरना अख्तर ने पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। अखिरकार पूरी टीम 49.4 ओवरों 166 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया को छठे ओवर में जॉर्जिया वॉल (19) रन के रूप में पहला झटका लगा। फिर लिचफील्ड और एलिसे पेरी ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 25.4 ओवरों में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.