नई दिल्ली, मई 10 -- ऑस्ट्रेलिया दौरा : महिला हॉकी टीम का शिविर आज से नई दिल्ली। हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोमवार से बेंगलुरु में एक संक्षिप्त शिविर आयोजित करेगा। एफआईएच नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर यह शिविर महत्वपूर्ण है। एफआईएच नेशंस कप 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होगा। साथ ही इस साल के आखिर में बेल्जियम में महिला विश्व कप और एशियाई खेल भी होने वाले हैं। शिविर में वही 31 खिलाड़ी शामिल होंगी जो अप्रैल में मुख्य कोच शुअर्ड मारिन के मार्गदर्शन में हुए पिछले राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थीं। मारिन ने कहा, शिविर में मुख्य रूप से ध्यान फिटनेस पहलुओं में सुधार करने पर होगा। यह भी पढ़ें- नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में, जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...