खेल : ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान संभालेंगे वार्नर
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान संभालेंगे वार्नर मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स' (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम का सह-स्वामित्व अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है। तीसरे सत्र से पहले मंगलवार को एक कार्यक्रम में टीम ने अपनी नई पहचान का अनावरण किया। इसी दौरान पोंटिंग को पुणे के रहने वाले पुनीत सिंह के साथ फ्रेंचाइजी का सह-मालिक घोषित किया गया। वार्नर को टीम में नए प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की भी घोषणा की गई। वार्नर ने कहा, इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि फिर मैदान पर उतरें, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलें और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकें। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.