नई दिल्ली, मई 13 -- ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम अगले महीने न्यूजीलैंड में होने वाले नेशंस कप की तैयारियों के सिलसिले में 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की सीरीज खेलेगी। नेशंस कप की विजेता टीम को एफआईएच प्रो लीग में जगह मिलती है। पिछले साल प्रो लीग से बाहर होने के बाद भारत को दोबारा इसमें प्रवेश पाने के लिए यह टूर्नामेंट जीतना जरूरी है। नेशंस कप 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी चार मैच 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेलेगा। यह भी पढ़ें- खेल : महिला विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 टीम चुनी उसके बाद टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...