नई दिल्ली, मार्च 13 -- ऑस्ट्रेलियन ओपन में दीक्षा, वाणी, अवनि को कट मिला एडीलेड। दीक्षा डागर, वाणी कपूर और अवनि प्रशांत ने शुक्रवार को यहां महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन में कट हासिल कर लिया जबकि हिताशी बख्शी और प्रणवी उर्स ऐसा करने में नाकाम रहे। दीक्षा और वाणी ने पहले दौर में एक समान 72 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर में भी एक समान दो ओवर 74 के कार्ड खेले। दोनों भारतीय खिलाड़ी दो ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर हैं। अवनि ने पहले दिन 77 का स्कोर किया था लेकिन उन्होंने दूसरे दिन 72 का कार्ड खेला। वह पांच ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर हैं। कट में 67 खिलाड़ियों ने प्रवेश किया। हिताशी (77-74) और प्रणवी (78-75) कट से चूक गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.