नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- एसएलसी अध्यक्ष और कार्यकारी परिषद का इस्तीफा कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और उनकी कार्यकारी समिति के सदस्यों ने मंगलवार को विशेष बैठक में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। यह कदम तब उठाया गया जब देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने नए प्रशासन के गठन की मांग की थी। एक सूत्र ने बताया कि करीब तीन घंटे के विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। समिति के सदस्य हालांकि इस बारे में चुप्पी साधे रहे कि खेल मंत्री सुनील कुमारा गामगे को इस्तीफा सौंपने के बाद आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। सरकार मार्च की शुरुआत से ही खिलाड़ियों की शिकायतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर सिल्वा को पद से हटाने पर विचार कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...