खेल : एशियाड में छह भारतीय गोल्फर पेश करेंगे चुनौती
नई दिल्ली, जून 7 -- एशियाड में छह भारतीय गोल्फर पेश करेंगे चुनौती नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने इस साल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए रविवार को छह सदस्यीय गोल्फ टीम चुनी। इनमें युवराज संधू और अदिति अशोक भी शामिल हैं। अदिति ने चीन के हांग्झोऊ में 2022 एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। टीम में संधू (विश्व नंबर 451), वीर अहलावत (विश्व नंबर 558) और सप्तक तलवार (विश्व नंबर 576) तीन पुरुष सदस्य हैं जबकि अदिति (विश्व नंबर 135), दीक्षा डागर (विश्व नंबर 221) और प्रणवी उर्स (विश्व नंबर 270) तीन महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष और महिला वर्गों के मुकाबले 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक कसुगई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में होंगे। यह भी पढ़ें- खेल : भारत तीसरी बार बना एशिया का सरताज भारत ने एशियाई खेलों में अब तक तीन स्वर्ण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.